फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राजस्व विवाद में अटका दो गांवों का पांच हजार बीघा गन्ना

Fri, 21 Jul 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अमरोहा जिले के गांव फरीदपुर और बसंतपुर के करीब पांच हजार बीघा रकबे में लगी गन्ना की फसल पर संकट है। सिंभावली गन्ना समिति द्वारा यहां के किसानों का बॉंड बंद कर दिया है, अमरोहा जिले की समिति ने भी पल्ला झाड़ लिया है। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर किसानों ने हापुड़ डीसीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सालों से उनके गांव का गन्ना सिंभावली चीनी मिल पर ही जाता है। पिछले साल उनके बॉंड बंद कर दिए गए थे। डीसीओ के हस्ताक्षेप के बाद गन्ने की खरीद शुरू हो सकी। उस समय डीसीओ हापुड़ ने अमरोहा गन्ना समिति का अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था। इन दिनों सर्वे चल रहा है, लेकिन फिर से किसानों के बॉंड बंद कर दिए गए हैं। इन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी के नेतृत्व में किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। समिति के सचिव मनोज कुमार ने किसानों की समस्या को सुना। इस मौके पर इंद्रजीत सोलंकी, अभिमन्यु चौधरी, अमित चौधरी, नीटू सिरोही, सोमपाल सिंह, ताराचंद, अमित, देवेंद्र, कृष्ण यादव, जयवंत सिंह, कृष्ण लाल मौजूद रहे। डीसीओ सना आफरीन ने बताया कि इस मामले में डीसीओ अमरोहा को पत्र भेजा जा रहा है, उच्चाधिकारियों के भी मामला संज्ञान में डाला है। किसानों की समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें