पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के डूहरी पेट्रोल पंप के पास सीएटी को जाने वाले रास्ते पर बृहस्पतिवार रात पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस के अलावा एक बाइक बरामद की है। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच डूहरी पेट्रोल पंप से सीएटी कट की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस की एक बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बाइक सवार बदमाश घायल होकर वहीं जमीन पर गिर गया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश गढमुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई निवासी मारूफ है, आरोपी के कब्जे से एक बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए है। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, इसके खिलाफ बाबूगढ, गढमुक्तेश्वर और पिलखुवा में गोवध, जानलेवा हमला, चोरी, लूट समेत एक दर्जन मुकदमें दर्ज है।