फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में चमका सपनावत का विनोद

Sat, 11 Jun 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
नामी रेसलरों को पटखनी दे जीती गोल्डन बेल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी विनोद कुमार राणा ने पानीपत में डब्लूडब्लूई की तर्ज पर आयोजित प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में देशभर के रेसलरों को पटखनी देकर गोल्डन बेल्ट हासिल की है।
विज्ञापन


विनोद की उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है। अब विनोद जल्द ही दिल्ली में होने वाली सुपर फाइट में विदेशी रेसलरों से लोहा लेते नजर आयेंगे। सपनावत निवासी विनोद कुमार किसान परिवार से है।

खेल प्रतिभा के धनी इस खिलाड़ी के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी उसने हार नहीं मानी। पिछले दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप में विनोद ने अपने दम पर स्वर्ण पदक जीत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन


वर्ल्ड वूसु चैंपियन की काबिलियत पर जालंधर में चल रहे द ग्रेट खली के ट्रेनिंग कैंप से उसका चयन कर लिया गया। विनोद कुमार ने खली से रेसलिंग के अनेक टिप्स सीखे। पानीपत में आयोजित प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में विनोद राणा का मुकाबला देश का कोई रेसलर नहीं कर सका।

एक दिवसीय चैंपियनशिप में विनोद कुमार ने गोल्डन बेल्ट जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इससे उसके पिता महावीर सिंह भी काफी उत्साहित हैं।

गोल्डन बेल्ट विजेता विनोद कुमार राणा ने बताया कि शासन, प्रशासन से कोई मद्द नहीं मिलने से उसे ट्रेनिंग के प्रशिक्षण में काफी परेशानी आ रही है। सीमित संसाधनों से ही ट्रेनिंग करनी पड़ रही है।

अब 20 जुलाई को दिल्ली में सुपर फाइट चैंपियनशिप आयोजित होगी। यह भी डब्लूडब्लूई की तर्ज पर चलेगी। इसमें उनका मुकाबला विदेशी रेसलरों से होगा।

पानीपत में आयोजित चैंपियनशिप में गोल्डन बेल्ट विजेता का गांव आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। विनोद की काबिलियत से खुश गांव के युवाओं में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें