शिक्षा विभाग की छापेमारी में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की पोल खुलकर सामने आ गई। बीईओ ने आठ स्कूलों को तीन दिनों के भीतर स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। गढ़ ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर छापेमारी की।
इस दौरान सर्वोदय पब्लिक स्कूल, एसजीएम पब्लिक स्कूल, गंगा देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भदस्याना, गुरु ज्ञान पब्लिक स्कूल नानई, सरस्वती पब्लिक स्कूल अल्लीपुर, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, मां शारदा पब्लिक स्कूल सदरपुर और गुरु कृपा पब्लिक स्कूल डहरा रामपुर में छापेमारी की गई।
इसमें अधिकांश स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था और पीने के शुद्ध पानी के आभव के साथ ही अधिकांश स्कूल छप्पर अथवा टीन शेड में चलते पाए गए। उन्होंने बताया कि उक्त सभी स्कूल संचालकों को तीन दिन के भीतर संस्थाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उक्त सभी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का सरकारी स्कूलों में एडमिशन कराया जाएगा।