फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिलेंगी जिले की आदर्श महिला प्रधान

Tue, 21 Feb 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
प्रधान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में व्याप्त गंदगी और खुले में शौच के खिलाफ सराहनीय कार्य करने वाली महिला ग्राम प्रधानों को देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


प्रधान आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजरात के गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। जिले में ऐसी महिला प्रधानों की सूची तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन को लेकर काफी गंभीर है।

ऐसे में इस विषय पर महिला ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित करने के लिए आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्हें प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक अमित गुप्ता ने जिलाधिकारी को जारी पत्र में जिले से 25 से 40 ऐसी महिला ग्राम प्रधानों का चयन करने को कहा है जिनकी ओडीएफ में महत्वपूर्ण भूमिका रही हो।

इसके अलावा साफ सफाई कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला प्रधानों को भी वरीयता दी जाए। चयनित महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका तो मिलेगा ही, इसके अलावा डेरी कोऑपरेटिव, जल संरक्षण, ड्रिप इरीगेशन,

स्वयं सहायता समूह, खाद्य प्रसंस्करण, ई-ग्राम खादी उद्योग आदि स्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा। जिससे ये इन क्षेत्रों में प्रोत्साहित हो सकें। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि महिला प्रधानों की सूची तैयार की जा रही है। सूची को फाइनल कर जल्द ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें