पिलखुवा। तहसील क्षेत्र के गांव दहपा के शिव मंदिर के पुजारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के अखाड़े के साथी पुजारी का शव बिना पोस्टमार्टम के ले गए।
जनपद शामली निवासी राजेंद्र सिंह (65) पिछले करीब तीन माह से दहपा स्थित शिव मंदिर पर पुजारी थे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुजारी सांस के मरीज थे। उनकी सामान्य मौत हुई है। मंदिर परिसर में उनका शव मिला है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुजारी की मौत पर उनके अखाड़े के साथी आए, जो बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए है। ज्ञात रहे करीब ढाई माह पहले भी मंदिर के पुजारी की जलकर मौत हो गई थी।