फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पोषण पखवाड़ा-2026 का बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभागार में आयोजन हुआ। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्यसेविकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन, रंगोली प्रतियोगिता व रेसिपी प्रतियोगिता जैसी विभिन्न जनजागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पीडी शेख अख्तर ने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए मातृ व शिशु पोषण के महत्व को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाए। इस पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य, थीम व महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें