गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी गर्भवती महिला ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी है। महिल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके परिजनों से रंजिश रखता है। वह अक्सर उसके परिजनों के साथ अभद्रता करता है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है।
बताया कि शनिवार रात को वह घर पर काम कर रही थी। तभी पड़ोसी युवक वहां आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पेट पर लात मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीडि़ता ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद