हापुड़। दिल्ली रोड प्रथम, प्रीत विहार और आनंद विहार द्वितीय बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार की सुबह करीब तीन घंटे तक आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली रोड प्रथम बिजली घर के फीडर नंबर चार, छह, आठ व 11, प्रीत विहार-आनंद विहार द्वितीय से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 5.30 बजे से सुबह 8.30 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
रेलवे रोड, बुलंदशहर रोड, आवास विकास काॅलोनी, मोहल्ला मजीदपुरा, मोती कालोनी, तगासराय, श्रीनगर, अर्जुन नगर, लज्जापुरी, चमरी, अपना घर काॅलोनी, राजीव विहार, विवेक विहार, तगासराय, इंद्रगढ़ी, फूलगढ़ी की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे करीब 13 हजार उपभोक्ताओं के भवनों की आपूर्ति बाधित रहेगी।