फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ धोखा कर रही है डबल इंजन की सरकार : राकेश टिकैत

Wed, 13 Mar 2024 09:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गममुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन


गांव नेकनामपुर नानई निवासी भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान की भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज किसान अपनी फसल के रुपये लेने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। गन्ने का भुगतान किसानों को नहीं मिल रहा है। चीनी मिल के मालिक न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएए लागू करने की आड़ में सरकार किसानों की मांगों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को दबाया नहीं जा सकता है। आने वाले समय में किसानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 मार्च को दिल्ली में पंचायत होगी। जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान दिनेश त्यागी, बबली त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें