हापुड़। श्री चंडी मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने के मामले में मुख्य पुजारी मुन्ना लाल तिवारी को हटाए जाने का विरोध अभी भी जारी है। लगातार इसके विरोध में लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय ज्योतिष-कर्मकांड महासभा द्वारा मां चंडी जी की विशेष पूजा अर्चना की गई।
अध्यक्ष केसी पांडेय ने कहा कि महासभा धर्म व संस्कृति के बढ़ाने व सुधार के लिए ही कार्य करती है। जनसमाज की भावना के साथ श्री चंडी मंदिर के प्रधान अर्चक पंडित मुन्नालाल तिवारी के साथ न्यायपूर्ण निर्णय के लिए विभिन्न संगठनों, समाज के संभ्रांत नागरिकों व मंदिर कमेटी से अनौपचारिक वार्ता चल रही है। पूर्ण विश्वास है शीघ्र ही उचित समाधान हो जाएगा। इस विशेष पूजन में महासभा के संरक्षक डॉ वासुदेव शर्मा, अध्यक्ष केसी पांडेय (काशी वाले), उपाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मित्र प्रसाद काफ़्ले, लेखा निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी, मंत्री गौरव कौशिक, परामर्श बोर्ड सदस्य रजनीश शर्मा, एस्ट्रो धर्मेन्द्र बंसल मौजूद रहे।