फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शहर में धूमधाम से निकाली गई राधाकृष्ण की प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। राधे के दीवानों की ओर रविवार को नगर में 50वीं प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी निकालकर श्री राधा-कृष्ण का गुणगान किया गया। अष्टछाप व सूफी पदों के साथ संकीर्तन कर महामंत्र का जप कर भगवान को छप्पन भोग लगाए गए।

प्रभात फेरी राधा कृष्ण मंदिर, मोहल्ला मंडी, मोहल्ला रामपुरा, नोरंगपुरी, से होते हुए दिनेश नगर निवासी मनीष व अंजलि के मकान पर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने एक पालकी में भगवान जगन्नाथ जी और राधा-कृष्ण जी के विग्रह विराजमान कर फूल मालाओं से श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने तिलक कर आरती की और जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में भगवान के गुणगान के साथ संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु चलते रहे। कई जगह पुष्प वर्षा व जलपान से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभात फेरी में महेंद्र चाचा, धनेश, विकास राधे, राकेश मास्टर, राकेश कुमार, निशु, सचिन, बबिता, अमित शर्मा, बिट्टू , धर्मवाती, प्रियंका, राजकुमार बजाज, अनिल कुमार, सुधीर शर्मा, अंकित, दीपक वकील का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें