फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मानदेय के लिए संविदाकर्मियों ने दिया धरना

Thu, 06 Feb 2025 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मानदेय न मिलने से गुस्साए ऊर्जा निगम के संविदाकर्मियों ने बृहस्पतिवार को कामकाज बंद कर एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। एक्सईएन ने जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले पश्चिमी उप्र महामंत्री शिवकुमार गिरि, जिला महामंत्री हरेंद्र गिरि के नेतृत्व में गढ़मुक्तेश्वर विद्युत वितरण खंड के अधीन काम कर रहे संविदाकर्मी बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। जिन्होंने छह दिन बीतने के बाद भी जनवरी का मानदेय न मिलने पर नारेबाजी करते हुए कामकाज बंद कर दिया। शिवकुमार ने कहा कि ऊर्जा निगम में अधिकांश काम संविदाकर्मी की देख रहे हैं, जो दिन-रात और हर तरह की परिस्थिति में अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। मानदेय मिलने पर ही संगठन के कार्यकर्ता धरना समाप्त कर काम पर लौटेंगे। सूचना पर अधिशासी अभियंता अनुज जायसवाल संविदाकर्मियों के बीच पहुंचे और उनसे वार्ता की। अधिशासी अभियंता ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से वार्ता कर जल्द से जल्द उनका मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना स्थगित कर संविदाकर्मी काम पर लौट गए। इस दौरान नरेंद्र त्यागी, कपिल शर्मा, प्रमोद कुमार, राजकुमार, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें