फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ घंटे तक बाधित रही 11 हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विद्युत उपकेंद्रों पर आवश्यक कार्य के कारण रविवार को दो बिजलीघरों से जुड़े करीब 11 हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोदीनगर रोड बिजलीघर पर 33 केवी कंट्रोल पैनल और 11 केवी इनकमिंग केबल बदले गए। धीरखेड़ा उपकेंद्र के कंट्रोल रूम का फीडर व वाइंडिंग कॉइल भी बदला गया। इससे मोदीनगर रोड और उससे जुड़े करीब 11 हजार घरों की आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रही। पटना मुरादपुर बिजलीघर पर जनता इंटर कॉलेज की 11 केवी लाइन का कार्य हुआ। इससे रामपुर रोड के करीब एक हजार उपभोक्ताओं को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं मिली। अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि इन कार्यों के बाद अब निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें