फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ घंटे फीडर बंद रखने की घोषणा, 12 घंटे में बहाल हुई सप्लाई

Thu, 14 Dec 2023 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर एक को आठ घंटे बंद रखने की घोषणा ऊर्जा निगम ने की थी, लेकिन बृहस्पतिवार को 12 घंटे तक सप्लाई चालू नहीं की हो सकी। ऐसे में हजारों घरों में पानी किल्लत और अन्य समस्याएं बन गई। लोगों के जरूरी कार्य नहीं निपट सके।
विज्ञापन


फीडर नंबर एक से त्रिवेणीगंज, जवाहरगंज, आर्यनगर, दादावाड़ी, नगरपालिका, नगर पालिका मार्केट को सप्लाई मिलती है। रिवैंप योजना के तहत इस क्षेत्र की जर्जर लाइनों को बदला जाना था। बुधवार को ऊर्जा निगम ने सुबह दस से शाम चार बजे तक इस फीडर को बंद रखने की घोषणा की थी।

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। लेकिन शाम चार बजे तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी। ऐसे में हजारों घरों में बिजली समस्या से लोग जूझे, सर्दी के कारण कपकंपाते रहे। पानी की समस्या गंभीर रही, उपभोक्ता बिजलीघरों पर फोन करते रहे। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। आए दिन दूसरे क्षेत्रों में भी इस तरह की समस्या बनी रहती है। उपखंड अधिकारी प्रथम विपिन कुमार ने बताया कि रिवैंप योजना के तहत पुराने तारों को बदलने का कार्य चल रहा है। बुधवार को इसी में थोड़ा ज्यादा समय लग गया, जिस कारण सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें