फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मरम्मत कार्य के चलते 20 हजार घरों में रहा बिजली संकट

Sun, 19 Jan 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गर्मियों में बेहतर आपूर्ति देने के लिए बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदला जा रहा है। जिसके कारण रविवार को मोदीनगर रोड और आनंद विहार के बिजलीघर में मरम्मत कार्य हुआ। जिसके कारण इनसे जुड़े 20 हजार घरों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

रविवार को आनंद विहार बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में 33केवी लाइन को ठीक किया गया। जिसके कारण आनंद विहार, सबली, पूठा हुसैनपुर, रघुनाथपुर, रामपुर, शिवगढ़ी, रामगढ़ी, इमटौरी, रफीकनगर, आशियाना कॉलोनी, अलीशेरनगर, मजीदपुरा की सप्लाई तीन घंटे तक बाधित रहेगी। साथ ही मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े मेरठ रोड आवास विकास कॉलोनी, कृष्णा विहार, मेरठ रोड की सप्लाई सुबह दस से शाम पांच बजे तक बाधित रही। इस क्षेत्र में करीब 20 हजार घरों को दिनभर आपूर्ति नहीं मिल सकी। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोट -
उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध सप्लाई मिल सकेगी। इसके लिए जर्जर तारों को बदलवाया जा रहा है। फाल्ट आदि की समस्याएं उपभोक्ताओं को परेशान नहीं करेगी। - आरपी वर्मा, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें