फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा के पावर लिफ्टरों ने लखनऊ में झटके पदक

Tue, 28 Jun 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पिलखुवा के लिफ्टरों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 24 से 27 जून तक लखनऊ में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पिलखुवा के लिफ्टरों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लिफ्टरों ने तीन गोल्ड के साथ सिल्वर व कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को लिफ्टरों का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


लखनऊ में 24 से 27 जून तक खेल मंत्रालय द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पिलखुवा के लिफ्टरों ने भी प्रतिभाग किया।  59 किलो भार वर्ग में सचिन वैद रमपुरा ने सिल्वर, अतुल तोमर ने  कांस्य,

66 किलो भार वर्ग में गौरव कुमार खैरपुर खैराबाद ने गोल्ड, राजेंद्र कुमार अचपल गढ़ी ने  गोल्ड, 74 किलो भार वर्ग में मोनू कुमार अहमदपुर नयागांव ने  सिल्वर,  93 किलो में प्रदीप कुमार उपाध्याय छिददापुरी ने कांस्य और 56 किलो भार वर्ग में प्रियंका भोजपुर ने  गोल्ड मैडल जीते।
विज्ञापन


मंगलवार को खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। बाबा हेल्थ कल्ब के कोच एवं पूर्व नेशनल चैंपियन राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान चौधरी प्रदीप सिंह, प्यारेलाल प्रधान, संजय वैद, प्रेमपाल सिंह, जयकरन सिंह, सुभाष चंद, सिकंदर बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें