फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई की लापरवाही से रातभर गुल रही तीन मोहल्लों की बत्ती

Fri, 27 Jan 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात जहां एक ओर बारिश की वजह से दर्जनों मोहल्लों की बिजली गुल रही, वहीं स्वर्ग आश्रम रोड के तीन मोहल्लों को जेई की लापरवाही के कारण बिजली की किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


स्वर्ग आश्रम रोड पर नाला निर्माण के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने शट डाउन लिया था, जिसे वापस करने के बावजूद निगम अफसरों ने प्रभावित मोहल्लों में आपूर्ति बहाल नहीं की।

स्वर्ग आश्रम रोड के मोहल्ला त्यागी नगर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी और इंद्रलोक को पटना मुरादपुर बिजलीघर से आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार को चौराखी मंदिर के पास नगर पालिका के कर्मचारी नाला निर्माण का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


पास में ही 400 और 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण नगर पालिका कर्मचारियों ने जेई से वार्ता कर शट डाउन लिया था। बरसात के चलते नगर पालिका की ओर से शट डाउन को वापस कर दिया गया था।

बावजूद इसके ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने प्रभावित मोहल्लों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं करवाई। इसके चलते इन मोहल्लों के लोगों को पूरी रात बिजली नहीं मिल सकी।

जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका की ओर से शट डाउन लिया गया था, लेकिन देर रात तक काम चलने के कारण वह लाइन को दुरुस्त नहीं करा सके थे। शुक्रवार सुबह तीनों मोहल्लों की आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन


वहीं अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में जेई से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें