हापुड़। ऊर्जा निन्यूज एजेंगम के लाइनमैन की बाइक के चालान को लेकर पुलिस लाइन की बिजली काटे जाने का मामला फर्जी निकला। अधिशासी अभियंता ने जांच के बाद मामले के फर्जी होने की पुष्टि की है। रविवार को सोशल मीडिया पर पुलिस लाइन की बिजली काटी जाने संबंधी सूचना वायरल हो गई। इसमें बताया गया था कि लाइनमैन की बाइक का चालान काटा गया, इससे झुब्ध लाइनमैन ने पुलिस लाइन की बिजली काट दी। इस मामले में संबंधित लाइनमैन खालिद से बातचीत में उसने बताया था कि बाइक का चालान कटा जरूर है, लेकिन उसने बिजली नहीं काटी।
एसडीओ द्वितीय राजीव कुमार ने भी मामला संज्ञान में न होना बताया था। सोमवार को अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने मामले की जांच की। इसमें प्रकरण फर्जी निकला। लाइनमैन और पुलिस लाइन की ओर से भी बिजली काटे जाने के संबंध में पुष्टि नहीं की गई।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन की बिजली काटे जाने का मामला जांच में सत्य नहीं मिला है। इस तरह वायरल होने वाली सूचनाएं गलत है, जिसका खंडन करने के संबंध में नोटिस भी जारी किया जा रहा है।