फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: समर कैंप के समापन पर छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिलखुवा। पबला रोड स्थित अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल में दो सप्ताह से चल रहे समर कैंप का रविवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की प्रस्तुति ने कॉलेज स्टॉफ और वहां पर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक विच्क्षण शर्मा ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्या डॉ. आरती कुमारी ने बताया कि विद्यालय में दो सप्ताह से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं को क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, योगा समेत अन्य खेलों का प्रदर्शन किया गया। कैंप के दौरान संगीताचार्य लखन चौधरी ने छात्रों को संगीत का बैंड तैयार कराया जिसमें सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा एवं रामधुन बजाकर सभी को आनंद विभोर किया। नृत्य शिक्षिका राशिका ने छात्राओं को कथक एवं शास्त्रीय नृत्य सिखाए, छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासनों के माध्यम से पिरामिड बनाए एवं साहसिक करतब दिखाए। प्रधानाचार्या ने बताया कि कैंप में बच्चों ने रूचि के अनुसार भाग लिया। छात्रों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक, डांस, योगा, इंडोर गेम्स, आउटडोर गेम्स प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें