हापुड़। गांव अच्छेजा में बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को भाकियू अराजनैतिक ने अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द राहत दिलाने की मांग की।
तहसील अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि गांव अच्छेजा में बिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। दिल्ली रोड की आपूर्ति में बार-बार ट्रीपिंग हो रही है। इससे गांव की आपूर्ति कई-कई घंटे बंद रहती है। इस मामले में अधिशासी अभियंता से वार्ता हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीओ फोन भी नहीं उठाते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। अमित त्यागी ने कहा कि 23 जून की रात अमीपुर नंगौला में चोरों ने 12 खंभे व तार चोरी कर लिए थे। 13 दिन बीतने के बाद भी लाइन व खंभे नहीं लगाए गए। किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए। अन्यथा, वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान दीपक त्यागी, नवीन त्यागी, राधेलाल त्यागी, सर्वेश त्यागी, महेंद्र त्यागी, अतुल त्यागी, मुनेश त्यागी आदि मौजूद रहे।