हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनीष यादव ने बताया कि रविवार (आज) को 10 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार द्वारा स्वर्ग आश्रम रोड, पटना मुरादपुर बिजली घर क्षेत्र में बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराए जाएंगे। साथ ही 11 केवी वीसीबी पैनल स्थापित किया जाएगा। इस कारण ग्रीन पार्क कॉलोनी, पन्नापुरी, इंद्रलोक कॉलोनी, केशव नगर, अर्जुननगर, त्यागीनगर, देवलोक कॉलोनी, प्रभा विहार, साकेत आदि क्षेत्र की आपूर्ति सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। इन मोहल्लों में करीब तीन हजार उपभोक्ता हैं।