फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जर्जर तार बदलने के लिए चार घंटे बंद रखा पुराने बाजार का रास्ता

Sat, 13 Jul 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । सराफा बाजार में जर्जर तार बदलने के दौरान ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पुराने बाजार को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। इस कारण व्यापारियों को दूसरे मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, करीब पांच घंटे तक पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों में मरम्मत कार्य के कारण भी पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन


पटना मुरादपुर बिजली घर के फीडर नंबर एक से पांच तक विद्युत लाइनों पर कार्य के चलते शनिवार को सुबह करीब 11 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बंद रही। फीडर नंबर दो व पांच की लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण मोहल्ला आंबेडकरनगर, अनुज विहार, कोटला सादात, किला कोना, चैनापुरी, गांव मंसूरपुर, गांव सोहनपुर, सोटावाली, पटना, गढ़ रोड, लोधीपुर की आपूर्ति को बंद रखा गया। इसके अलावा फीडर नंबर तीन व चार के मोहल्ला गिरधारीनगर, सुभाषनगर, शिवनगर, कविनगर, कन्हैयापुरा, भीमनगर, नवज्योति कालोनी, मीनाक्षी रोड की आपूर्ति दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बंद रही। लगभग आठ हजार भवनों की आपूर्ति बंद रहने से लोग परेशान हुए। अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार का कहना है कि तार बदलने की सूचना लोगों को पहले ही दे दी गई थी। उपभाेक्ताओं की परेशानी को देखते हुए लाइन पर मरम्मत का कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें