फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बकायेदार का कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मियों को पीटा

Wed, 14 Jun 2023 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। समाना फीडर से जुड़े गांव नंगला गज्जू में बकाया बिजली का बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मियों की दो भाइयों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता को भी पीटा। अवर अभियंता ने आरोपी भाइयों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बिजली बिल की वसूली करने के लिए टीजीटू मुकेश व अशोक कुमार गांव नगला गज्जू पहुंचे। उपभोक्ता पर 82 हज़ार रुपये का बिल बकाया था। विद्युत कर्मियों ने बिल जमा न करने का हवाला देते हुआ कनेक्शन काट दिया। इससे नाराज उपभोक्ता भाइयों ने ग्रामीणों के साथ टीम को घेर लिया और विद्युतकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट की सूचना विद्युत कर्मियों ने अवर अभियंता वेदपाल सिंह को दी। जिसके बाद अवर अभियंता मौके पर पहुंचे तो दोनों भाईयों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इस संबंध में अवर अभियंता ने दो लोगों के खिलाफ थाना कपूरपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें