फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसडीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले बिजली कर्मचारी

Wed, 07 Aug 2024 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने बुधवार को टाउन हॉल बिजलीघर का निरीक्षण किया। एक्सईएन, एसडीओ बाहर गए हुए थे, जबकि अन्य सभी कर्मचारी निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर थे। इस मामले में डीएम को रिपोर्ट सौंपी गई है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिकारी, कर्मचारी कार्यालयों में नहीं मिलते हैं, उपभोक्ताओं ने इस तरह की शिकायतें की थी। जिसके कारण एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे औचक निरीक्षण किया। हर कार्यालय में सीटें खाली पड़ी थी।

जानकारी करने पर पता चला कि एसडीओ प्रथम अवकाश पर हैं और एक्सईएन किसी कार्य से लखनऊ गए हैं। इसके अलावा कोई अन्य कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं मिला। एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर को देखा, रिपोर्ट के साथ इसे संलग्न कर डीएम को प्रेषित किया। उन्होंने पक्का बाग स्थित श्री पंचायती गौशाला का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्था को परखा और आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के आदेश पर औचक निरीक्षण किया गया था। आगे भी निरीक्षण जारी रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें