हापुड़। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली अयोध्या एक्सप्रेस व पद्मावत एक्सप्रेस में भी एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में दस अगस्त से 21 अगस्त तक व दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 13 अगस्त से 24 अगस्त तक एक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं अयोध्या कैंट से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 12 अगस्त से 23 अगस्त तक व दिल्ली से अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 11 अगस्त से 22 अगस्त तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाकर संचालन कराया जाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों में स्लीपर कोच बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी।