फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो दिन खुलेगा पंजीकरण पोर्टल, फिर जारी होगी मेरिट

Fri, 11 Jul 2025 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश पाने के लिए छात्र 13 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। सिर्फ दो दिन पोर्टल खुलेगा। इसके बाद कॉलेज स्तर से मेरिट जारी हो सकती हैं। साथ ही पीजी में पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में पंजीकरण की प्रक्रिया 13 मई से चल रही है। लेकिन आवेदकों की संख्या कम रहने के कारण पंजीकरण की प्रक्रिया दोबारा बढ़ाई गई है। पहले 30 जून तक पंजीकरण होने थे, जोकि अब 13 जुलाई तक होंगे। रविवार को पोर्टल बंद हो जाएगा, इस दौरान पंजीकरण न करने वाले छात्रों की समस्या बढ़ सकती है।

बता दें कि एडेड कॉलेज छात्रों की पहली पसंद बने हुए हैं। कॉलेजों को उनके यहां पंजीकरण करने वाले छात्रों का डाटा भी भेजा जा चुका है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की हालत बेहद खराब है। एडेड कॉलेजों में सीटों के सापेक्ष अधिक आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन




छात्र जल्द करें पंजीकरण-

स्नातक में प्रवेश के लिए छात्र 13 जुलाई तक पंजीकरण कर सकेंगे। प्रवेश के दौरान परेशानी न हो, इसलिए पोर्टल बंद होने से पहले पंजीकरण कर दें। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें