हापुड़। जिले की तीनों नगर पालिका सीट पर बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। हापुड़ नगर पालिका सीट की बात करें तो यहां पिछला रिकार्ड तो नहीं टूटा लेकिन कुछ बूथों पर रिकार्ड मतदान हुआ। जबकि पॉश कालोनी के कुछ ऐसे बूथ रहे जिनका खामियाजा प्रत्याशियों को भुगतना पड़ सकता है। कोठीगेट का राजकीय कन्या पाठशाला का बूथ 157 अव्वल रहा। जबकि भगवती गंज स्थित बूथ पर मात्र 19.92 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
पिछले चुनाव में जिले में कुल 57 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि हापुड़ सीट पर 52.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार हापुड़ सीट पर 50.05 प्रतिशत मतदान हुआ। जो पिछली बार से भी कम था। भगवती गंज के एकेपी इंटर कालेज के बूथ संख्या 166 पर सबसे कम मतदान रहा। यह शहर के व्यापारी वर्ग का बूथ है। इसके अलावा बुलंदशहर रोड के भी कुछ बूथों पर कम मतदान हुआ।
दस टॉप बूथ का प्रतिशत - 1.बूथ 157-राजकीय कन्या पाठशाला कोठीगेट- 70.76 2.बूथ 123-ब्रिलियेंट कैरियर गर्ल्स पब्लिक स्कूल-67.36 3.बूथ 30- सरस्वती बाल उच्चतर माध्यमिक स्कूल मोदीनगर रोड- 67.36
4. बूथ 24- चौधरी ताराचंद जनता डिग्री कालेज इंद्रगढ़ी-66.07
5. बूथ 31 -सरस्वती बाल उच्चतर माध्यमिक स्कूल मोदीनगर रोड-65.36
6. बूथ 206-जैन कन्या इंटर कालेज, बुलंदशहर रोड-65.34
7. बूथ 85-चौधरी ताराचंद जनता इंटर कालेज इंद्रगढ़ी-65.08
8. बूथ 216- अंबेडकर प्राथमिक पाठशाला पीरबाहुद्दीन-64.58
9. बूथ 32- कृषि उत्पादन मंडी समिति सोटावाली-64.27
10. बूथ 147- मुखर्जी पाठशाला खारी कुआ-63.81
इन बूथों पर सबसे कम हुआ मतदान -
1. बूथ 166- एकेपी इंटर कालेज, भगवती गंज-19.92
2. बूथ 59- गांधी पाठशाला आदर्शनगर मोदीनगर रोड-22.71
3. बूथ 109- जैन कन्या इंटर कॉलेज, बुलंदशहर रोड-29.50
4. बूथ 174-एलएम इंटरनेशनल स्कूल, रेलवे रोड-31.03
5. बूथ 118- शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, मेरठ रोड-31.14
6. बूथ 113-श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, मेरठ रोड-32.49
7. बूथ 68-नगर पालिका हापुड़-33.63
8.बूथ 108 - जैन कन्या इंटर कालेज, बुलंदशहर रोड-33.82
9. बूथ 195-एकेपी इंटर कालेज, भगवती गंज-34.78
10. बूथ 119-श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज, मेरठ रोड-34.78