फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शॉर्ट सर्किट से केमिकल फैक्टरी में आग, चार दमकलकर्मी झुलसे

Thu, 11 May 2023 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक केमिकल फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान चार दमकलकर्मी भी केमिकल रिएक्शन से झुलस कर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार लेना पड़ा।
विज्ञापन

मोदीनगर रोड पर गांव गोयना के निकट पवन कुमार की शिव एंड पॉलीमर्स केमिकल फैक्टरी में गम पाउडर बनाने का कार्य किया जाता है। जहां विभिन्न प्रकार के केमिकल का प्रयोग होता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब ढ़ाई बजे शॉर्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग लग गई। जिसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटे से अधिक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान केमिकल रिएक्शन के चलते एफएसओ नरेश मलिक, हैड कांस्टेबल योगेंद्र व फायरमैन उस्मान, चंद्रपाल झुलस गए।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के बाद फायरकर्मियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद सुबह उन्हें वापस भेज दिया गया।
फायर स्टेशन अधिकारी नरेश मलिक ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई थी, तीन घंटे से अधिक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें