फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग

Mon, 13 Feb 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सोशल मीड‌िया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर समर्थकों की जंग गली, मोहल्लों से निकलकर अब सोशल मीडिया पर छिड़ गई है। व्हाट्स एप के ग्रुप और फेसबुक पर समर्थक ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन


राजनीति में सक्रिय लोग इस सोशल वार में दिलचस्पी ले रहे हैं। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान पूरा होते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर सोशल मीडिया पर समर्थक सक्रिय हो गए हैं।

समर्थक व्हाट्स एप पर बाकायदा ग्रुप बनाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ रहे हैं, ताकि मत आकलन का अनुमान सही प्रकार से लग सके।

इन ग्रुप में जैसे ही कोई समर्थक अपने पक्ष वाले प्रत्याशी की जीत का दावा करता है, वैसे ही दूसरी पार्टी से जुड़े समर्थक इस पर कटाक्ष कर देते हैं।

कुछ ही देर में तमाम पार्टियों के समर्थकों की प्रतिक्रियाएं आने लगती हैं। देखते ही देखते समर्थकों के बीच सोशल वार जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। फेसबुक पर भी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें