फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपाल यादव का वादा बदल देंगे गढ़मुक्तेश्वर की सूरत

Tue, 12 Jul 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सतपाल यादव
विज्ञापन
साठ प्रतिशत से अधिक ग्रामीण हिस्से वाले गढ़ विधान सभा क्षेत्र को एक लंबे अरसे से बदलाव की दरकार रही है। यूं तो इस क्षेत्र में कई नेता आए और गए पर तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर का विकास अब भी वहीं का वहीं रूका है।
विज्ञापन


गढ़ क्षेत्र को सभी समस्याओं से निजाद दिलाने और इस क्षेत्र को विकास से जोड़ने व जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने का बीड़ा इस बार सतपाल यादव (चेयरमेन साहब) ने उठाया है।

तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के गांव नयाबांस में 1 जनवरी सन् 1970 को जन्मे सतपाल यादव को इलाके के सभी लोग चेयरमेन साहब के नाम से जानते हैं। गांव के हर छोटे-बड़े के बीच चेयरमेन साहब के नाम से मशहूर सतपाल यादव ने 10वीं तक की शिक्षा सिंभावली से ग्रहण की है। मुख्य रूप से किसान सतपाल यादव समाजिक कल्याण के लिए अपना एक स्कूल भी चलाते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही समाज सेवा के उद्देश्य और समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए। चेयरमेन साहब राजनीति में भी सक्रिय रहते हैं। जिसकी शुरूआत इन्होंने 1995 से की सतपाल यादव जी को पहली बार नगर निगम गाजियाबाद का पार्षद चुना गया और इसी साल यादव जी जीडीए के सदस्य भी रहे।
विज्ञापन

सन् 1997 से 1999 तक यह दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य रहे

सतपाल यादव
सन् 1997 से 1999 तक यह दूरसंचार सलाहकार समिति गाजियाबाद के सदस्य रहे। साल 2000 में सतपाल यादव की पत्नी श्रीमती सुनीता यादव ने भी चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वह भी कई पदों पर रही।

आज जनपद हापुड़ ही नहीं बल्कि पूरी यूपी के उच्च राजनीति गलियारों में सतपाल यादव की जरूरत महसूस की जा रही है। आपसी भाई चारे को मजबुत करने के लिए चेयरमेन साहब (सतपाल यादव) ने गांव-गांव में समाजवाद का संदेश देने के लिए साईकिल अभियान चलाया और किसानों, जमदूरों के कंधे से कंधा मिलाकर दुख की हर घड़ी में उनका साथ दिया।

यह अपने पूरे काम को समाजवादी पार्टी को समर्पित करते हैं और यह समाजवदी पार्टी के प्रति उनका समर्पण भाव और सक्रियता ही है। जिसकी वजह से जनपद हापुड़ में पहली बार बनी जिला पंचायत के अध्ययक्ष के रूप इनकी धर्मपत्नी सुनीता यादव को जिला पंचायत का अध्यक्ष मनोनित किया गया।

सतपाल यादव इन दिनों आगामी विधासभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इन दिनों यादव जी पूरे जोर-शोर के साथ गढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में समाजवादी पार्टी और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें