सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि भाजपा की सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बदनौली में पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। दोपहर में सांसद सपाइयों के साथ बदनौली पहुंचे थे।
हालांकि पुलिस का सख्त पहरा होने के कारण उन्हें गांव में प्रवेश नहीं करने दिया गया। गांव के बाहर सीओ हापुड़ और पिलखुवा समेत पुलिस के साथ उनकी काफी नोकझोंक हुई। इसमें वह पुलिस से कह रहे हैं कि दिमाग खराब हो गया है तुम्हारा, क्या कर लोगे तुम, इस पर पुलिस कहती है कि तुम्हारा सम्मान करते हैं। हालांकि नोकझोंक के बाद पुलिस ने परिजनों को गांव के बाहर बुलाकर राज्यसभा सांसद से मिलवाया।