फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुठभेड़ में गिरफ्तार चारों बदमाशों को भेजा जेल

Sat, 24 Jan 2026 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में गोकशी का प्रयास करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम पलवाड़ा-बागड़पुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। नेह नीड तिराहे के पास चकरोड पर एक सफेद रंग की कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने जब पास जाकर देखा तो चार युवक एक गोवंश को नीचे गिराकर गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और चारों आरोपियों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम बबलू निवासी थावला थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद, शहजाद निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइन, जनपद रामपुर, तौफीक निवासी इंद्री थाना मोठ, जिला रामपुर और सुरजीत यादव निवासी नगला जानी थाना मूढ़ा पांडे, जनपद मुरादाबाद बताए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, कार और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। बरामद वाहन को सीज कर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि शहजाद पर दो दर्जन से अधिक, बबलू पर तीन दर्जन से ज्यादा और अन्य आरोपियों पर भी विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें