फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पटाखा छोड़ने वाली 34 बुलेट बाइक सीज, 125 के काटे चालान

Mon, 17 Jul 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर की सड़कों पर बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालने और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न थानों क्षेत्रों में 125 वाहनों के चालान काटे और 34 को सीज किया गया। एसपी अभिषेक वर्मा के आदेश पर रविवार को सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था। इस अभियान में पटाखा अभियान के अंतर्गत हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान हापुड़ नगर कोतवाली में 32 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जबकि देहात थाने में 18 वाहन, बाबूगढ़ में छह, पिलखुवा में नौ, धौलाना में 28, कपूरपुर में 11, हाफिजपुर में छह, सिंभावली में पांच, गढ़ में चार, बहादुरगढ़ में दो, जबकि यातायात पुलिस ने 38 वाहनों पर कार्रवाई की है। इनमें 34 वाहनों को सीज भी किया, जबकि बाकि का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें