फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लापता ट्रक चालक का नहीं लगा सुराग

Thu, 17 Jul 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। बिहार की ट्रांसपोर्ट कंपनी से ट्रक में करीब छह लाख रुपये की मिर्च लेकर बनारस के लिए रवाना हुए ट्रक चालक का कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपी माल और ट्रक को लेकर लापता हो गया है। समय पर माल न पहुंचने पर व्यापारी ने उसके घर पहुंच कर तलाश किया। सुराग नहीं लगने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिहार राज्य के जनपद कठियार के थाना कोड़ा क्षेत्र अंतर्गत गांव महजपुर निवासी उम्मेद आलम ने बताया कि उनका मिर्च का कारोबार है। पिछले दिनों उन्होंने सिंभावली क्षेत्र के गांव गांव सैना निवासी चालक को बिहार से बनारस के लिए करीब छह लाख रुपये कीमत की हरी मिर्च लादकर भेजा। समय पर माल नहीं पहुंचने की जानकारी उनको हुई तो उन्होंने ट्रक चालक से संपर्क किया। लेकिन चालक का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है। काफी तलाश करने के बाद भी चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद वह उसके गांव पहुंच गया। जहां चालक के परिजनों से बात की, लेकिन उन्होंने भी उसके बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चालक व ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें