फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पथराव और बलवे के आरोपी पर रखा इनाम

Thu, 09 Oct 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर में 27 सितंबर को शौच करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला करते हुए पथराव कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इस मामले में पीड़ित पक्ष के अंकुर की तहरीर पर अबुजर, उवैद, जमालु, रोहित व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। वहीं तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन बलवा, हमला करने और पथराव की घटना का मुख्य आरोपी अबुजर अभी भी फरार चल रहा है। सीओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अबुजर पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें