फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुष्कर्म के आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप

Wed, 16 Jul 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री विक्षिप्त है। पिछले छह माह से गांव का ही सचिन उर्फ जतिन उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर वह अपनी पुत्री को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे थे। यहां चिकित्सक ने पुत्री दो माह की गर्भवती होने की बात बताई थी। परिवार की महिलाओं द्वारा पूछताछ करने पर पुत्री ने आरोपी युवक द्वारा दुष्कर्म करने की बात उन्हें बताई थी।
इसके बाद उनका पुत्र पुत्री को साथ लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया था और उसे थाने से ही छोड़ दिया था। जबकि आरोपी ने उनकी पुत्री से दुष्कर्म करने की बात भी कबूल की थी। पुलिस के सामने आरोपी ने अपना नाम सचिन बताया था। बताया जा रहा है कि किशोरी ने अपने बयान में आरोपी का नाम जतिन बताया है। पिता ने बताया कि सचिन व जतिन एक ही युवक के नाम हैं। इसी का फायदा उठाकर पुलिस ने आरोपी को थाने से छोड़ दिया था। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि किशोरी ने अपने बयान में जतिन नाम के युवक को बताया था। जबकि थाने से छोड़े गए युवक का नाम सचिन है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें