फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लाठीचार्ज के 17 दिन बाद पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले

Fri, 15 Sep 2023 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के मामले में शासन की ओर से 17 दिन बाद कार्रवाई की गई है। घटना के दौरान मौजूद एएसपी, सीओ और नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण गैर जनपद किया गया है। जबकि इन पदों पर नई तैनाती के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


28 अगस्त को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में अधिवक्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के साथ बनी सहमति के बाद शासन ने इन अधिकारियों के स्थानांतरण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निलंबन पर सहमति जाहिर की थी। शुक्रवार को शासन ने आदेश जारी करते हुए मुकेश चंद मिश्र का बरेली स्थानांतरण किया गया है। उन्हें एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। जबकि उनके स्थान पर इसी पद पर तैनात एएसपी राजकुमार को हापुड़ में तैनाती दी गई है। आरोपी सीओ अशोक कुमार सिसौदिया को सहारनपुर भेजा गया है। जबकि सहारनपुर सीओ रहे जितेंद्र कुमार शर्मा को हापुड़ भेजा है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। उनके स्थान पर पिलखुवा में तैनात नीरज कुमार को नगर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि तीनों पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण से संबंधित आदेश प्राप्त हो गए हैं। उधर, हापुड़ बार एसोसिएशन कार्रवाई से असंतुष्ट है। एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने डीएम एसपी को हटाने और घटना के दौरान शामिल आरोपी आठ कोतवालों के निलंबन तक आंदोलन जारी रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें