फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेले में अस्थायी पुलिस लाइन बनकर तैयार

Tue, 21 Oct 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी तेजी से चल रही है। मेले में आने वाले पुलिसकमिर्यों के लिए अस्थाई पुलिस लाइन भी बनकर तैयार हो गई है। आने वाले दो दिन के बाद श्रद्धालुओं के आगमन में तेजी आएगी।
विज्ञापन


करीब 10 दिन तक आयोजित होने वाले मेले की तैयारी अब जोर पकड़ रही है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण पुलिस लाइन का कार्य पूर्ण हो गया है। यहां सभागार बना दिया गया है ताकि मेला स्थल पर होने वाली बैठक हों सके। अधिकारियों के लिए टेंट लगा दिए गए है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के लिए टेंट लगा दिए है। इसके अलावा झूले, मौत का कुंआ, सर्कस वालों ने भी यहां पर पड़ाव डाल दिया है। भैया दूज का पर्व होने के बाद यहां पर श्रद्धालुओं का आगमन तेज हो जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि 25 या 26 अक्टूबर से यहां पर पुलिस की तैनाती कर दी जाएगी। हालांकि अभी भी पुलिस मेला स्थल पर पहुंच कर गश्त कर रही है। यहां पर मौजूद पुलिस कर्मी रास्ते बनवाने और गन्ने की तेजी से कटान कराने में लगी हुई है। पुलिस लाइन के बाद अब यहां पर प्रशासन और जिला पंचायत के कार्यालय बनाए जाएंगे। अलग अलग सेक्टर में बनने वाले स्नान घाट के कार्य भी पूरे किए जा रहे है। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि मेला स्थल पर तैयारी काफी तेज है। समय से कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसको लेकर निरंतर समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें