फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने उतारा भाजपा नेता का हूटर

Sat, 08 Apr 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
उतारा भाजपा नेता का हूटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर से दिल्ली जा रहे एक भाजपा नेता को बाबूगढ़ पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान रोक लिया। पुलिस ने नेता की कार से हूटर उतरवाते हुए कार का चालान कर दिया। इस दौरान कार सवार ने चालान काटने का विरोध किया लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक नहीं चली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्य योगी ने शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं को आम आदमी की तरह व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया था। लेकिन भाजपा के कुछ नेता इस हिदायत को भूल चुके हैं।

शनिवार को बिजनौर से दिल्ली जा रहे एक ऐसे ही नेता को बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार पर लगे हूटर को हटवा दिया। इस दौरान कार का चालान करते हुए पांच सौ रुपये का जुर्माना कर किया गया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई का नेता जी ने विरोध भी किया। लेकिन उनकी एक नहीं चली। नेता बिजनौर निवासी वरुण बताया जा रहे हैं। वो किसी कार्य से दिल्ली जा रहे थे।

एसओ बाबूगढ़ यतेंद्र कुमार ने बताया कि नियम सबके लिए एक समान है। एक व्यक्ति की कार से हूटर हटवाकर चालान काटा गया है। वो खुद को भाजपा नेता बता रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें