फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेम संबंध में योगेश की हत्या की आशंका, पुलिस को करीबी पर शक

Wed, 08 Oct 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास जंगल में मंगलवार को मिले योगेश के कंकाल के मामले में साहिबाबाद पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि प्रेम संबंध के कारण योगेश की हत्या की गई है। पुलिस को मामले में किसी करीबी पर शक है, उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पिलखुवा पुलिस को डायल 112 पर मानव कंकाल पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी कंकाल की खोपड़ी नहीं मिली। हालांकि कुछ ही दूरी पर कपड़े पड़े मिले। जांच में पता चला कि मृतक साहिबाबाद लिंकरोड थाना क्षेत्र से लापता थे और उनकी पत्नी ने दो अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लिंकरोड पुलिस ने छानबीन के बाद कपड़ों से कंकाल की शिनाख्त की।
पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक की जांच में काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। आशंका है कि प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर ही योगेश की हत्या की गई है। इसके लिए परिवार के किसी करीबी पर ही शक है। पुलिस इसी आधार पर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शव लगभग कंकाल में बदल चुका थी, ऐसे में मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। साहिबाबाद पुलिस को इस मामले से जुड़ी सभी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें