फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार सवार युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Dec 2024 09:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। बाइक सवार दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने कार सवार युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कार निडोरी गांव निवासी तस्सुवर चला रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम कार ने दो बाइकों पर सवार जोनी और राहुल को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटा था। जिससे दोनों की मौत हो गई थी। कार सवार ने दो अन्य कारों समेत तीन वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। कार में सवार युवक अपने आप को घिरता देख भाग गए थे। इस हादसे में पूर्व सभासद मनोज हैडली समेत चार युवक घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने कार से शराब और बीयर की बोतल, नमकीन, गिलास बरामद किए थे। कार का रजिस्ट्रेशन और उसमें सवार दूसरे समुदाय के होने के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया, मौके पर देर रात हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालात खराब होते देख मौके पर पिलखुवा के साथ हापुड़, हाफिजपुर, धौलाना की पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक राहुल के पिता भौले सैनी और जोनी के भाई राजू सैनी की तहरीर पर कार चालक और चार अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 3(5) और 324(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस हाईवे एवं दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगी हैं। पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। अभी की जांच में सामने आया है कि कार धौलाना निवासी मोहम्मद जुबैर के नाम है, जो उसने निडोरी निवासी तस्सवुर को बेच दी थी। हादसे के समय तस्सवुर कार चला रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग
मृतक जोनी बिरयानी का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था, जबकि राहुल फल सब्जी की आढ़त करता था। लोगों ने मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। समाज के लोगों ने इस संबंध में शुक्रवार को सीओ पिलखुवा से मुलाकात की थी।

कार्ड बांटने जा रहे थे मृतक

सैनी समाज के लोगों को एकत्र करने के लिए 5 जनवरी को बैठक आयोजित होनी है। मृतक राहुल और जोनी बाइक से समाज के लोगों को बैठक में आने के लिए निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें