फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गालंद में हुई फायरिंग के मामले में नहीं पकड़े गए आरोपी

Tue, 23 Apr 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। रविवार की देर रात गालंद गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में अभी तक पुलिस खाली हाथ है। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। मामले में सोमवार को विजय कुमार ने 30 लोगों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को गालंद से अरुण की ततारपुर गांव बरात गई थी, जहां पर डीजे पर डांस करने को लेकर गालंद निवासी दो युवकों में विवाद हो गया था। वहां पर मौजूद लोगों ने समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन देररात वापस गांव आने पर दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई, जिसमें आठ से अधिक ग्रामीण घायल हो गए थे। जिनका रामा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में विजय की तहरीर पर 20 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को उनके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें