गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। युवक का कहना है कि शुक्रवार को मोहल्ले की कुछ युवती बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान तीन युवक उनका पीछा करते हुए अश्लील फब्तियां कसने लगे। युवतियों ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आए। जिस कारण युवतियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। लेकिन दो आरोपी भाग निकले। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच करते हुए उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।