फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव धनपुरा निवासी प्रशांत कुमार ने थाने में तहरीर दी है, प्रशांत ने बताया कि वह गांव के मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे मंदिर के कपाट बंद कर वह घर चले गए। दोपहर में मंदिर पहुंचने पर वहां से भगवान की मूर्तियों के अलावा अन्य सामान गायब मिला। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर गांव धनपुरा के कट के पास से मंदिर में चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना नाम सनी निवासी गांव खनौदा थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ बताया है। जिसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी हुई मां सरस्वती, भगवान गणेश की मूर्ति, पंचमुखी दीपक, घंटा व अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। सामान को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें