फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पलवाड़ा रजवाहे में गिरी पुलिसकर्मियों की कार, दरोगा समेत दो सिपाही घायल

विज्ञापन
थाना बहादुरगढ़ के इलाके पलवाड़ा रोड पर रजवाहे में गिरी कार।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पलवाड़ा रोड पर रविवार रात गश्त के लिए जा रहे तीन पुलिसकर्मियों की कार अनियंत्रित होकर पलवाड़ा रजवाहे में गिर गई। हादसे में कार सवार तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें सिपाही आरिफ की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जबकि सिपाही ललित और दरोगा विनय बघेल को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ में तैनात सिपाही आरिफ, ललित और दरोगा विनय बघेल रविवार रात करीब 10 बजे निजी कार से क्षेत्र में गश्त के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पलवाड़ा रोड पर पहुंची अचानक चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से उतरकर पलवाड़ा रजवाहे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिसकर्मियों को बचाने के प्रयास शुरू किए गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सिपाही आरिफ को गंभीर चोटें आने के कारण मेरठ रेफर किया गया, जबकि ललित और विनय का उपचार हापुड़ के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों की स्थिति और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों का उपचार भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें