फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 70 लाख रुपये की 731 पेटी शराब पकड़ी

Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर कैंटर से बिहार ले जाई जा रही करीब 70 लाख कीमत की 731 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ है। वहीं, पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रविवार की रात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बनखंड़ा पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कैंटर को रोक लिया। पुलिस ने कैंटर से हरियाणा की 731 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोच लिया। दोनों तस्करों की पहचान देवेंद्र पुत्र नानक निवासी दीनानाथपुर पूठी थाना वेव सिटी जिला गाजियाबाद और अनुज पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव बड़ौदा सिहानी थाना जिला हापुड़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने तस्करों से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। एएसपी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने एवं जिले में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन




चुनाव को देखते हुए चलाया अभियान

एएसपी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। संदिग्ध वाहनों की जांच हो रही है। इसी के चलते शराब की बड़ी खेप हाथ लगी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे गैंग के तार खंगाले जा रहे हैं। गैंग के दूसरे साथियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें