फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लुटेरी दुल्हन समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला राजीव विहार में एक महिला ने एक व्यक्ति से शादी कर ली। इसके बाद महिला अपने पहले पति के साथ घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला व उसके पहले पति को गिरफ्तार कर किया है।

मोहल्ला निवासी राजू ने बताया कि वह शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था। 18 मार्च को उसके एक जानने वाले ने खुर्जा जाकर एक लड़का व लड़की से मिलवाया और बताया कि यह लड़की शादी के लिए तैयार है। इसके घर वालों के आने पर आज ही शादी हो जाएगी। कुछ देर बाद वहां एक महिला आ गई और अंजलि निवासी गांव लोहालाड़ा थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर से उसकी शादी करा दी। वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर मोहल्ला राजीव विहार आ गया।
विज्ञापन


अगले दिन एक लड़का अमरजीत सैनी निवासी गांव मूडी थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर जो खुद को अंजलि का भाई बता रहा था घर आया। उसने उससे बीस हजार रुपये की मांग की। इस पर उसने अमरजीत को बीस हजार रुपये दे दिए। 19 मार्च की शाम को उसकी पत्नी अंजली ने उसे सामान लाने के लिए बाजार भेज दिया। जब वह सामान लेकर वापस घर आया तो उसकी पत्नी व अमरजीत घर पर नहीं थे। दोनों घर से 1.40 लाख रुपये व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद उसे पता चला कि आरोपी धोखे से शादी करके घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला व इसके पति को बुलंदशहर रोड अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंजली अपने पति अमरजीत के साथ मिलकर धोखाधड़ी से लोगों से शादी करके मौका पाते ही घर का सामान लेकर रफूचक्कर हो जाती है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें