फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पकड़ा

Tue, 22 Oct 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक टॉप-10 अपराधी समेत दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मंगलवार को चितौली अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने थाने का टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर अपराधी सलमान निवासी गांव घुंघराला और महमूदपुर नहर पुलिया के पास से हिस्ट्रीशीटर अजय उर्फ बब्बू निवासी गांव भटैल को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया। सीओ ने बताया कि आरोपी सलमान पर जिला गाजियाबाद व हापुड़ में 15 व आरोपी अजय उर्फ बब्बू पर जिला गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर व हापुड़ के विभिन्न थानों में 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें