फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खनन रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास

Tue, 22 Oct 2024 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव हरोड़ा के निकट नहर से रेत खनन कर रहे चालक ने सिंचाई विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। घटना में सींचपाल और अमीन बाल-बाल बच गए। सींचपाल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर निवासी विजयपाल सिंह ने तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि वह मध्य गंग नहर सिंचाई विभाग में सींचपाल के पद पर तैनात है। उनका क्षेत्र हरोड़ा है। विजयपाल का कहना है कि उन्हें सूचना मिली की सुबह सवेरे कुछ लोग हरोड़ा गांव के पास गंग नहर से अवैध रूप से रेत का खनन करते हैं। वह मंगलवार की सुबह अमीन शेखर के साथ नहर पर पहुंच गए। जहां उन्हें युवक ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरकर ले जाता दिखाई दिया। उन्होंने ट्रैक्टर को रोका, तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए रफ्तार तेज कर दी। इतना ही नहीं ट्रैक्टर उन दोनों पर चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन वहां से भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई। इसी बीच आरोपी वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें